Friday, May 17, 2024
Homeमनोरंजनड्रीम गर्ल की बेटी ने लिया तलाक, पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर...

ड्रीम गर्ल की बेटी ने लिया तलाक, पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान थी ‘धूम’ गर्ल ईशा

- Advertisment -
- Advertisment -

मुंबई। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और ही मैन धर्मेंद्र के लिए 6 फरवरी का दिन बड़ा भारी थी। जी हां, ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी ने तलाक ले लिया है। जाहिर सी बात है कि किसी भी मां बाप के लिए ये सबसे बुरा समय है। अब ईशा देओल को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि तलाक के बाद ईशा देओल अब अपनी ससुराल छोड़कर कहां शिफ्ट होंगी? अब तक ईशा देओल अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में रहती थीं।

ईशा और भरत की दो बेटियां हैं जिनका नाम राध्या और मिराया है। ईशा देओल अपनी बेटियों को अपना साथ रखती हैं या फिर वे पिता के साथ जाती हैं इसका पता तो बाद में ही चलने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि भरत तख्तानी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से ईशा देओल परेशान थीं और काफी समय से दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रहीं थीँ। अब फाइनली उन्होने तलाक का ऐलान किया। देखने वाली बात होगी कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र इसपर कैसा रिएक्शन देते हैं।

आपको बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी। ईशा देओल ने साल 2017 में पहली बच्ची को जन्म दिया था। साल 2019 में ईशा ने दूसरी बेटी को जन्म दिया था। इस बीच, अभिनेत्री की 2020 की किताब ‘अम्मा मिया’ का एक अंश वायरल हो रहा है। यह विशेष अंश बताता है कि कैसे ईशा के पति ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म के बाद खुद को उपेक्षित महसूस किया था। वायरल हो रही अपनी किताब के अंश में ईशा देओल ने लिखा है कि अपनी दूसरी बच्ची के बाद अभिनेत्री ने देखा कि उनके पति भरत तख्तानी चिड़चिड़े हो गए थे और उनसे चिढ़ते थे।

भरत अलग हैं। उन्हें अगर कोई समस्या होती है, तो वह सीधे मेरे मुंह पर कहते हैं, लेकिन ऐसे पुरुष भी हो सकते हैं जो आगे नहीं आते हैं। रोमांस को जीवित रखने की जिम्मेदारी आप पर आती है। 6 फरवरी 2024 को ईशा और भरत ने एक साझा बयान शेयर कर अपने अलग होने की घोषणा की। अपने बयान में उन्होंने लिखा, “हमने आपसी और सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से हमारी दो बच्चियों का हित और कल्याण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और रहेगा। अगर हमारी निजता का सम्मान किया जाए, तो हम इसकी सराहना करेंगे। धन्यवाद, ईशा देओल और भरत तख्तानी।”

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular