Sunday, May 19, 2024
Homeमनोरंजन'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' में खतरों से खेलने के लिए आ...

‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ में खतरों से खेलने के लिए आ रही है टीवी की ये संस्कारी बहुएँ

- Advertisment -
- Advertisment -

मुंबई। ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ को लेकर लगातार नई अपडेट्स के साथ कई नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब फैंस को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। रोहित शेट्टी जल्द ही अपने स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस शो को दर्शक काफी पसंद करते हैं। रोहित के इस शो का हर सीजन हिट रहा है। ऐसे में अब ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ को लेकर बज बना हुआ है। इस शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स के साथ कई नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब फैंस को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। अब तक कई स्टार्स के नाम इस शो से जुड़ चुका है। इसी बीच अब रोहित के शो को लेकर एक और नाम चर्चा में बना हुआ है। इस नाम को सुनकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे।

टीवी की ये संस्कारी बहू खेलेगी अब खतरों से

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि ‘दिल मिल गए’ फेम दृष्टि धामी है। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार दृष्टि धामी को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए अप्रोच किया जा रहा है। शो के मेकर्स और दृष्टि के बीच बात चीज चल रही है। हालांकि, अभी तक दृष्टि और मेकर्स की तरफ से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए दृष्टि धामी की बेस्ट फ्रैंड सनाया ईरानी का नाम भी सामने आ रहा है। यही नहीं, खबर है कि सनाया के पति मोहित सहगल को भी शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है।

दृष्टि के अलावा इन स्टार्स का नाम भी आया सामने

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में शामिल होने के लिए दृष्टि धामी के अलावा सनाया ईरानी, मोहित सहगल, ‘राधा कृष्ण’ एक्टर जोहेब अशरफ सिद्दीकी के अलावा, विवेक दहिया, नील भट्ट, विकी जैन, अंकिता लोखंडे, अभिषेक मल्हान, हेली शाह, गशमीर महाजनी, अदिति शर्मा, समर्थ जुरेल, निमृत कौर आहलूवालिया, मनीषा रानी, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, मनस्वी ममगई, शक्ति अरोड़ा जैसे कई बड़े नाम शामिल है। हालांकि, अभी तक इन नामों पर मुहर नहीं लगी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular