Wednesday, September 16, 2026
Homeमनोरंजनजी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल रोहतक में पूल पार्टी का आयोजन

जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल रोहतक में पूल पार्टी का आयोजन

जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल,रोहतक में विद्यार्थियों के लिए एक शानदार पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया।

इस आयोजन में छात्रों ने अपने रंग-बिरंगे स्विमवेयर में पुल के ठंडे पानी में मस्ती की और संगीत की धुनों पर थिरके। इसके बाद उन्होंने आइस क्रीम का आनंद लिया। नृत्य,संगीत और पानी के मेल ने बच्चों के उत्साह को चरम सीमा पर पहुंचा दिया।

पार्टी की जान मिकी माउस ने बच्चों का ध्यान खूब आकर्षित किया।पार्टी स्थल की खूबसूरत सजावट ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्राचार्या महोदया श्रीमती सविता नेहरा ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों का मन तरोताजा रहता है और उनके मानसिक और शारीरिक व्यक्तित्व का विकास होता है।

इस आयोजन में निर्देशक महोदय श्री विक्रांत मायना व श्रीमती सान्या मायना, सहनिदेशक महोदय श्री हिमांशु गुप्ता और उपप्राचार्य श्री अनिल कुमार जी ने भाग लिया। श्रीमती सान्या मायना ने कहा कि भीषण गर्मी में यह आयोजन बच्चों को तरोताजा और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular