Wednesday, May 8, 2024
Homeखेल जगतभारत-श्रीलंका के मैच में नहीं होगी आतिशबाजी, जानिए क्यों लिया गया ये...

भारत-श्रीलंका के मैच में नहीं होगी आतिशबाजी, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

- Advertisment -
- Advertisment -

World Cup 2023 : 2 नवंबर 2023 गुरुवार को मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला श्रीलंका और भारत के बीच होने वाला है। लेकिन इस मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शक आतिशबाजी नहीं कर पायेंगे। मुंबई स्टेडियम के साथ-साथ दिल्ली स्टेडियम में भी होने वाले मैच को लेकर आतिशबाजी ना करने का फैसला लिया गया है।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से दिल्ली और मुंबई की खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। BCCI के सचिव जय शाह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि “मैंने इस मामले को औपचारिक रूप से ICC के सामने उठाया। जिसके बाद ये फैसला लिया गया कि मुंबई और दिल्ली में होने वाले मैच में कोई आतिशबाजी नहीं होगी। क्योंकि इससे प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। बोर्ड पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिंतित है और वो फैन्स की हेल्थ और सेफ्टी का हमेशा ख्याल रखेगा।

शाह ने आगे कहा कि बीसीसीआई मुंबई और नई दिल्ली दोनों में वायु गुणवत्ता को लेकर पैदा हुए हालात पर चिंतित है। हालांकि हम क्रिकेट के उत्सव के अनुरूप वर्ल्ड कप की मेजबानी की कोशिश कर रहे लेकिन अपने हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपनी जिम्मेदारी भी समझते हैं।”

ये भी पढ़ें- नवंबर की शुरुआत के साथ ही रसोई गैस की कीमत में उछाल

गौरतलब है कि दिल्ली और मुंबई में एयर क्वालिटी इतनी खराब हो गई है कि वहां सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। बिना मास्क पहने बाहर निकलना बहुत मुश्किल है। मंगलवार को मुंबई में समग्र AQI 172 था जबकि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ये 260 के खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था। दिल्ली के आनंद विहार में 1 नवंबर को AQI 736 दर्ज की गई। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ही खतरनाक है। इसलिए दिल्ली में सरकार की ओर से पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular