Sunday, May 19, 2024
HomeदेशHaryana Weather Update : हरियाणा में दिन और रात के तापमान में...

Haryana Weather Update : हरियाणा में दिन और रात के तापमान में उछाल जारी, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Weather Update : हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर लगातार गर्मी का शिकंजा कसता जा रहा है। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के कारण 11 मई से मौसम में बदलाव आ सकता है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में गर्मी ने अपने प्रचण्ड तेवरों से आगाज करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में उथल- पुथल चल रही है। हवाओं की दिशा और गति में भी बार बार बदलाव हो रहा है। कभी तेज गति से कहीं कहीं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी गर्म हवाएं तो कभी-कभी दक्षिणी पूर्वी हवाएं चल रही है। विपरीत हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में आंशिक बादल वाही सूर्य की चमकदार धूप की तपिश बढ़ रही है। तापमान हिचकोले खा रहा है।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से 44.0 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ हैं। साथ ही रात्रि तापमान में भी उछाल देखने को मिल रही है। राज्य में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले चार दिनों तक हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी में दिन के तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक तक पहुंचने की संभावना है जबकि मध्यवर्ती जिलों में 40.0-43.0 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी जिलों 40.0 से 42.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना बन रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular