Saturday, April 27, 2024
Homeदेशपुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियों की कितनी हाइट होनी चाहिए

पुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियों की कितनी हाइट होनी चाहिए

Police Height for Female: पुलिस विभाग में भर्ती के लिए अलग-अलग विभागों में उम्र की सीमा भी अलग-अलग होती है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में पुलिस भर्ती के लिए उम्र सीमा भिन्न होती है। साथ ही साथ महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए भी उम्र सीमा में भिन्नता होती है। महिला और पुरुष के फिजिकल टेस्ट (Police Height for Female) में भी काफी अंतर होता है। यदि आप भी महिला उम्मीदवार हैं और पुलिस में जाने की इच्छा रखती हैं तो ये खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है।

पुलिस की नौकरी के लिए लड़कियों की लंबाई और वजन (Police Height for Female)

कैटेगरीहाइटचेस्टवजन
UR/OBC/SC152 सेंमीNA40 किलोग्राम
एससी147सेंसीNA40 किलोग्राम

 

पुलिस भर्ती के लिए लड़कियों की उम्र सीमा

पुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियों की आयु सीमा  18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाती है। वर्ग सीमा के अनुसार कुछ छूट भी दी जाती है जो इस प्रकार है-

कैटेगरीरिलैक्सेशनएज लिमिट
सामान्य (महिला)कोई नहीं18 – 25 वर्ष
ओबीसी / एससी / एसटी (महिला)05 वर्ष18 – 31 वर्ष

पुलिस भर्ती के लिए लड़कियों की शैक्षणिक योग्यता

पुलिस कांस्टेबल में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- महंगी होने जा रही है मारुती सुजुकी की कार

अटेम्प्ट करने की संख्या

बता दें कि पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए अटेम्प्ट करने की संख्या पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। उम्मीदवार जितनी बार चाहें उतनी बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, बशर्ते कि वे उपर्युक्त योग्यता मानदंडों को पूरा करते हों।

इतने मीटर दौड़ लगाना अनिवार्य 

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर (अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है) की दौड़ लगानी होती है।

ये भी पढ़ें- कब मनायी जायेगी चैत्र विनायक चतुर्थी, जानिए शुभ मुहूर्त

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular