Thursday, May 9, 2024
Homeदेशकांग्रेस नेता चंद्रमोहन का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में...

कांग्रेस नेता चंद्रमोहन का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में लिखी पोस्ट

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Politics : कांग्रेस द्वारा हिसार लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश उर्फ जेपी को प्रत्याशी बनाने की घोषणा के साथ ही हिसार का राजनीतिक पारा एकदम से चढ़ गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने सोशल मीडिया पर शायराना पर पोस्ट लिखकर हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। उन्होंने X डाले अपने पाेस्टर में चौधरी भजनलाल, सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी तथा कुमारी सैलजा का फोटो लगाया है। वहीं उन्होंने लिखा कोशिश आखिरी सांस तक करनी चाहिए, मंजिल मिले या तर्जुबा दोनों ही नायाब हैं।

बता दें कि चंद्रमोहन हिसार लाेकसभा सीट से टिकट से मांग रहे थे। वहां से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश के नाम की घोषणा की है। इस सीट भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भी दौड़ में थे।

हिसार लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी पिछले दो दशक से जीत को तरस रही है। कांग्रेस ने आखिरी बार वर्ष 2004 में हिसार सीट से जीत दर्ज की थी। उस समय जयप्रकाश यहां से सांसद निर्वाचित हुए थे। उसके बाद से हिसार लोकसभा सीट पर जितने बार भी चुनाव हुए उनमें कांग्रेस जीत दर्ज करना तो दूर की बात दूसरे नंबर भी नहीं पहुंच पाई। इतना ही नहीं वर्ष 2011 उपचुनाव, 2014 और 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो चुकी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular