Friday, August 28, 2026
HomeदेशChardham Yatra 2024 : वीडियो और रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध, VIP...

Chardham Yatra 2024 : वीडियो और रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध, VIP दर्शन पर भी रोक

Chardham Yatra 2024 :  उत्तराखंड सरकार ने अब चारों धामों में मंदिर के 50 मीटर के दायरे में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने, वीडियोग्राफी करने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।  ऐसा करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

वहीं उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए वीआईपी दर्शन पर लगी रोक को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।

बता दें कि 10 मई को केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोले गए थे। वहीं 12 मार्च को बदरीनाथ के कपाट खोले गए। वहीं चारधाम की यात्रा के लिए अब तक 26 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन करा चुके है। वहीं लगभग 3 लाख से अधिक लोग चारधाम के दर्शन कर चुके हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular