Saturday, November 28, 2026
Homeदेशअंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 में देशी और विदेशी शिल्पकला का देखने को...

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 में देशी और विदेशी शिल्पकला का देखने को मिलेगा अनोखा संगम

कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 में देश और विदेशी शिल्पकला का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस महोत्सव में पहली बार 18 देशों के 64 से ज्यादा शिल्पकारों ने अपनी कुरुक्षेत्र में आने की सहमति व्यक्त की है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों से 50 राष्ट्रीय अवार्डी शिल्पकारों को भी आमंत्रित किया गया है। इस बार कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से ऑनालाइन प्रणाली के माध्यम से 700 स्टॉल आवंटित किए गए हैं।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि अंतररष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार विदेशी शिल्पकारों को आमंत्रित करने की विशेष पहल की गई है। इस पहल के तहत भारत सरकार के माध्यम से लगभग सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिल्पकला के लिए आमंत्रित किया गया है। सरकार के इस अनुरोध पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पास 18 देशों के 64 शिल्पकारों ने गीता महोत्सव में अपनी शिल्पकला का प्रदर्शित करने की सहमति व्यक्त की है। इन सभी देशों को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में स्टॉल आवंटित किए जाएंगे, ताकि महोत्सव में आने वाले लाखों पर्यटक विभिन्न देशों की शिल्प कला को देख सकें। इतना ही नहीं यह विदेशी शिल्पकला स्थानीय लोगों के घर की शोभा भी बन सकती है।

उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से 50 राष्ट्रीय शिल्पकारों को भी आमंत्रित किया गया है। इन सभी शिल्पकारों को ऑनलाइन प्रणाली से आवेदन करने की सूचना दी गई और इन सभी ने केडीबी के पोर्टल पर आवेदन किया और पारदर्शी प्रणाली के आधार पर इन शिल्पकारों को स्टॉल भी आवंटित कर दिए गए हैं। इस महोत्सव में हर वर्ष की भांति हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से देशभर के सेल्फ हेल्प ग्रुपों को भी आमंत्रित किया गया है। इस सरस मेला में सेल्फ हेल्प ग्रुप को 100 स्टॉल किए जाएंगे। इन सभी को अलॉट ऑफ ड्रा के माध्यम से स्टॉल आवंटित किए जाएंगे।

पर्यटकों का स्वाद बढ़ाने के लिए लगेंगे 35 फूड स्टॉल

केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि इस महोत्सव में पहली बार पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अलग-अलग राज्यों का व्यंजन परोसने के लिए 35 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों का आवंटन भी ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किया गया है। इनमें 25 स्टॉल रिफ्रेशमेंट के होंगे और 10 स्टॉल मिठाइयों, बेकर और विशेष फूड के शामिल होंगे।

लकड़ी की शिल्पकला के लिए भी निर्धारित किए 60 स्टॉल

मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि केडीबी ने जहां ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से 700 स्टॉलों का आवंटन किया है। वहीं इन स्टॉलों में राष्ट्रीय अवार्डी, सरस के अलावा 60 स्टॉल लकड़ी के शिल्पकारों के लिए निर्धारित किए हैं। इसके अलावा 300 स्टॉल आर्टीजम कार्ड होल्डर, 30 स्टॉल विशेष शिल्पकला, 25 स्टॉल ब्रांड प्रमोशन और कोपोरेट, 100 स्टॉल विशेष पंजीकृत संस्थाओं को आवंटित किए गए हैं।

RELATED NEWS

Most Popular