Tuesday, August 18, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के बस यात्रियों के लिए राहत, लोकसभा चुनाव में नहीं लगेगी...

रोहतक के बस यात्रियों के लिए राहत, लोकसभा चुनाव में नहीं लगेगी रोडवेज बसों की ड्यूटी

रोहतक। रोहतक रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें लोकसभा चुनाव के बावजूद पर्याप्त बसें उपलब्ध होंगी। इसके लिए रोडवेज बसों को चुनावी ड्यूटी से अलग रखा गया है। इससे रूटों पर बसों का टोटा नहीं बनेगा। बसों का सामान्य रूप से संचालन होगा।

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। निर्वाचन कार्यालय लगातार चुनावी व्यवस्था में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने व वापस लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। यह जिम्मेदारी आरटीए विभाग को दी गई है। विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहनों की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए निजी स्कूल और अन्य संस्थाओं से उनके वाहन बुलाए गए हैं। इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न सरकारी कार्यालयों से भी वाहन लिए गए हैं। इनमें कुछ सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं।

रोहतक रोडवेज डिपो के वर्कशाॅप मैनेजर सुरेंद्र सिवाच ने कहा कि लोकसभा चुनाव में रोडवेज बसों की अभी तक कोई मांग नहीं आई है। किसी भी रूट पर यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular