Tuesday, August 25, 2026
Homeशिक्षागुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय और आधार हेल्थ इंस्टीट्यूट के बीच हुआ एमओयू

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय और आधार हेल्थ इंस्टीट्यूट के बीच हुआ एमओयू

हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार एवं आधार हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर क्लीनकल ट्रेनिंग, आर एंड डी सर्विसेज एंड रिलेटिड सर्विसेज हिसार (आधार हेल्थ इंस्टीट्यूट) अब चिकित्सा, मनोविज्ञान एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में मिलकर कार्य करेंगे। इसके लिए गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं आधार हेल्थ इंस्टीट्यूट के बीच गुरुवार को मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग (एमओयू) हुआ है।

विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई एवं आधार हेल्थ इंस्टीट्यूट की ओर से संस्थान के निदेशक डा. विक्रम जैन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय की ओर से गवाह के रूप में कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर तथा डीन इंटरनेशल अफेयर्ज प्रो. नमिता सिंह ने हस्ताक्षर किए। आधार हेल्थ इंस्टीट्यूट की ओर से एडमिनस्ट्रेशन हेड उमेश कुमार एवं इंटनेशल प्रमोशंज एवं बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर उदय गोदारा ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने बताया कि चिकित्सा से संबंधित कोर्सों को लेकर विश्वविद्यालय अपना दायरा बढ़ा रहा है। विश्वविद्यालय में इस वर्ष से चिकित्सा क्षेत्र से संबंधित पांच नए कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं। इनमें बीएससी नसिंर्ग, बीएससी लैबोरट्री, बीएससी ऑपरेशन थियेटर टेक्नॉलाजी, जीएनएम तथा एएनएम नए कोर्स आरंभ किए
जा रहे हैं।  इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में फामेर्सी, फिजियोथैरपी, हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस तथा मनोविज्ञान विभागों में भी चिकित्सा से संबंधित कोर्स विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शोधार्थी तथा शिक्षक आधार हेल्थ इंस्टीट्यूट की विशेषज्ञता तथा संसाधनों का लाभ ले सकेंगे। इससे विद्यार्थियों तथा शोधार्थियों का चिकित्सीय कौशल बढ़ेगा। विद्यार्थी आधार हेल्थ इंस्टीट्यूट में प्रेक्टिकल ट्रेनिंग कर सकेंगे। दोनों संस्थान एक दूसरे के संसाधनों को प्रयोग भी कर सकेंगे। इस अवसर पर प्रो. वीके बिश्नोई, प्रो. सुमित्रा सिंह, डा. अर्चना कपूर तथा डा. जसप्रीत कौर भी उपस्थित रहे।

 इन कोर्सों के विद्यार्थियों को होगा लाभ

प्रो. नमिता सिंह ने बताया कि इस एमओयू से क्लीनीकल साइकोलॉजी, बीएससी नसिंर्ग, बी. वीओसी पेशेंट केयर मैनेजमेंट, बी. वीओसी क्रिटीकल केयर मैनेजमैंट, बी. वीओसी पारा मैडिकल एंड हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन, इंटीग्रेटिड बीएससी ऑनर्स ऑनर्स विद रिसर्च-एमएससी मेडिकल इमेजिंग टेक्नॉलोजी, बैचलर इन मेडिकल लैबोरट्री टेक्नीशियन, बैचलर इन ऑपरेशन थियेटर टेक्नालॉजी, जीएनएम तथा एएनएम के अतिरिक्त इंटीग्रेटिड बीएससी ऑनर्स ऑनर्स विद रिसर्च-योगा साइंस एंड थैरेपी, एमबीए इन हेल्थ केयर, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन आरसीआई तथा डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग आदि कोसों के विद्यार्थियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular