Monday, November 23, 2026
Homeदेशपुलिस ने जारी की एडवाइजरी : आरटीओ या ई-चालान के नाम से मैसेज...

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी : आरटीओ या ई-चालान के नाम से मैसेज आए तो लिंक ना खोलें, हो सकती है ठगी

पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है लेकिन साइबर अपराधी इसी टेक्नोलॉजी का फायदा उठाकर अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। आजकल साइबर ठगों ने ठगी करने का नया पैंतरा चला है।

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन को आगाह किया कि साइबर ठग ठगी करने के नए-नए पैंतरे ईजाद करते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर ठग किसी भी व्यटसएप ग्रुप मे आरटीओ या आरटीओ ई-चालान नाम से एप्लीकेशन का लिंक भेजकर अपनी गाड़ी के चालान बारे पता करने के लिए अपील करते हैं। जब भी ग्रुप का कोई भी सदस्य उस लिंक को खोलता है तो उसका मोबाइल फोन हैक हो जाता है और उसके बाद साइबर ठग उसका खाता खाली देते हैं। उसके बाद ठग हैक किए गए मोबाइल फोन से उसके किसी व्हाट्सएप ग्रुप में लिंक भेजते हैं और फिर वही ठगी का खेल खेलते हैं। इस नए पैंतरे में आमजन इसलिए आसानी से फंस जाता है क्योंकि लिंक ग्रुप के सदस्य या जानकार के मोबाइल द्बारा द्बारा भेजा जाता है। पीड़ित समझता है कि अपने ही साथी या जानकार ने लिंक भेजा है जबकि ऐसा लिंक साईबर ठगों किसी जानकार का मोबाइल हैक करके उसके नम्बर से भेजा जाता है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय हैल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हैल्प डेस्क पर दें सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन को सतर्क और सावधान रहने की जरुरत है। साईबर ठगी से बचने का जागरूकता ही एकमात्र उपाय है।

साइबर ठगी से बचने के उपाय

  • किसी भी अनजान लिंक / एप्लिकेशन को डाउनलोड न करें।
  • ट्रैफिक चालान का भुगतान केवल अधिकारिक पोर्टल (echallan.parivahan.gov.in) या ट्रेफिक पुलिस की वेबसाइट / ऐप पर ही वेरिफाई करें
  • केवल अधिकृत स्त्रोत (Google Play Store) से ही ऐप डाउनलोड करें।
  • “Google Play Protect” को हमेशा सक्रिय रखें।
  • अनजान / अविश्वसनीय ऐप्स को Accessibility Services की अनुमति न दें।
  • संदिग्ध संदेश/ ईमेल में प्राप्त लिंक पर क्लिक करने से बचें।
  • मोबाइल एंव एप्लिकेशन को समय-समय पर अपडेट करते रहें।
  • किसी भी साइबर धोखाधडी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
RELATED NEWS

Most Popular