Friday, May 17, 2024
Homeपंजाबपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चलाया चाबूक, 288 सरकारी कर्मचारी हुए गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चलाया चाबूक, 288 सरकारी कर्मचारी हुए गिरफ्तार

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने वर्ष 2023 के दौरान अपना चाबूक चलाते हुए विभिन्न मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 66 पुलिसकर्मी समेत कुल 288 लोग शामिल हैं।

एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यहां बताया गया कि सतर्कता ब्यूरो ने 26 दिसंबर तक दर्ज 251 अलग-अलग तरह के मामलों में 288 सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों और लोगों को गिरफ्तार किया है, जो राज्य के भीतर भ्रष्टाचार से निपटने के उसके दृढ़ प्रयास को दर्शाता है।

गणतंत्र दिवस परेड से पंजाब की झांकी रद्द, सीएम ने की केंद्र सरकार की आलोचना, कहा…

बयान में ब्यूरो के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि इन मामलों में शामिल 66 पुलिसकर्मियों और 44 राजस्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया, ”इसके अलावा सात राजनेताओं और 70 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।”

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular