Thursday, May 2, 2024
Homeदिल्लीदिल्ली से पंजाब-हरियाणा, यूपी तक ठंड और कोहरे का सितम, 134 फ्लाइट्स...

दिल्ली से पंजाब-हरियाणा, यूपी तक ठंड और कोहरे का सितम, 134 फ्लाइट्स और 22 ट्रेनें रद्द

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा-पंजाब और यूपी तक ठंड और कोहरे का भारी सितम जारी है। पहाड़ी इलाकों पर हो रही लगातार बर्फवारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप अधिक बढ़ गया है। घने कोहरे के कारण राज्यों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। ऐसे में कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है और कई सारी ट्रेनों को रद्द भी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। गाजियाबाद में स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया है। कक्षा 1 से लेकर 8वीं क्लास के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे। बुधवार की रात दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं के साथ-साथ घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण कई सारी फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित रही।

घने कोहरे के कारण आज तक 22 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी के कारण 134 फ्लाइट्स लेट हैं।

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार को रात और सुबह में राष्ट्रीय राजधानी में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।  पंजाब और हरियाणा में तापमान में लगातार गिरावट के चलते दोनों राज्यों के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी, 25 ट्रेनें, 110 फ्लाइट्स लेट

एयर इंडिया ने जानकारी दी कि यात्रियों की उड़ानें अगर कोहरे के कारण प्रभावित होने की संभावना है तो वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी बुकिंग को कैंसिल कर सकते हैं, या आगे बढ़ा सकते हैं।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular