Friday, May 17, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवसाइबर सिटी गुरुग्राम में मॉनसून से पहले बारिश ने मचाया हाहाकार, एक्सप्रेसवे...

साइबर सिटी गुरुग्राम में मॉनसून से पहले बारिश ने मचाया हाहाकार, एक्सप्रेसवे पर जलभराव के चलते लगा लंबा जाम

- Advertisment -

बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से ठंडी हवाएं भी चल रही हैं जिससे मौसम सुहावना हो गया है। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं।

- Advertisment -

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में हर बार बारिश के जाम के हालात बनते है। अधिकारी हर साल दावा करते है कि जल निकासी की पूरी व्यवस्था कर ली है। लेकिन जब भी बारिश होती है तो अधिकारियों के ये दावे सिर्फ दावे ही साबित होते है। आज सुबह से ही गुरुग्राम में रुक रुक हो रही बारिश के बाद कुछ हिस्सों में भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह-सुबह किसी को दफ्तर जाने की तो किसी को कंपनी जाने की जल्दी होती है। ऐसे में जलभराव की वजह से लोगों अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में लेट हो रहे हैं। वहीं बारिश से तापमान में गिरावट तो आई ही है, साथ ही प्रदूषण का स्तर भी कुछ कम हुआ है। गुरुग्राम की सड़कों पर हालात यह है कि वाहन डूबे हुए नजर आ रहे है तो कहीं वाहन पानी की वजह से रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दे रहे है। जिससे एक जाम की स्थिति पैदा हो रही है। नरसिंहपुर चौक पर गाड़ियां पानी में डूबी नजर आ रही हैं।

वहीं अगर गुरुग्राम के तापमान की अगर बात करें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो 30 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। वहीं आज सुबह तक भी तापमान 30 डिग्री सल्सियस तक बना रहा। बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्र में भी आज सुबह बारिश हुए। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से ठंडी हवाएं भी चल रही हैं जिससे मौसम सुहावना हो गया है। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं।

हरियाणा के मौसम में लगातार परिवर्तन दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश के कुछ जिलों में जहां बारिश हो रही है तो वहीं कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान है। हरियाणा में दो दिन बिपरजॉय तूफान का हल्का असर भी देखने को मिला। कई जिलों मे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। अब इस बिपरजॉय तूफान का असर मानसून पर भी पड़ने वाला है। इस चक्रवात की वजह से अब हरियाणा में मॉनसून अब देरी से दस्तक देगा।

कई इलाकों में बारिश के बाद पानी जमा हो गया है। सड़कों के किनारें खाली पड़े प्लॉटों और निचली जमीनों में पानी जमा होने से डेंगू मलेरिया के लार्वा पैदा होने खतरा मंडरा रहा है। जिससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। कई जगह सीवेज लाइन जाम होने से हालत और खराब हो गए है।

जीएमडीए की तरफ से जहां नालों की सफाई का दावा किया जा रहा था वो दावे हवा होते नजर आए है। जीएमडीए ने पिछले दिनों नगर निगम, पीडब्यूडी, एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसके बाद भी लापरवाह कर्मचारियों द्वारा जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कुछ व्यवस्था नहीं की गई।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular