Monday, May 20, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवफसल अवशेषों में आग लगाने पर 2 लोगों पर 5 हजार रुपए...

फसल अवशेषों में आग लगाने पर 2 लोगों पर 5 हजार रुपए का जुर्माना

- Advertisment -
- Advertisment -

कुरुक्षेत्र।  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. सुरेंद्र मलिक ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों पर सेटेलाइट के साथ-साथ अन्य अधिकारियों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।

हरसेक के माध्यम से जिले में अब तक 69 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना मिली है। इन 69 जगहों में 66 जगहों पर आग लगाने की सूचना सही मिली है, जिनमें 44 जगहों पर कृषि भूमि पर आग लगाई गई हुई मिली। इन केसों में 2 लोगों के चालान करके 5 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है और 22 मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

डीडीए डा. सुरेंद्र मलिक ने विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी फसल अवशेषों में आग लगाने वालों पर अपनी पैनी निगाह रखेंगे और ऐसे लोगों के चालान कर उन पर जुर्माना लगाना भी सुनिश्चित करेंगे। इन आदेशों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए, सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति फसल अवशेषों में आग ना लगा सके। अगर कोई किसान या व्यक्ति फसल अवशेषों में आग लगाता है तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए।

सीआरएम स्कीम के तहत कृषि विभाग की तरफ से आईईसी एक्टिविटी का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से किसानों को फसल अवशेषों में आग ना लगाने के फायदों और नुक्सान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular