Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाहरियाणा के सेंट्रल जेल में वार्डर पर जानलेवा हमला, 10 बंदियों ने...

हरियाणा के सेंट्रल जेल में वार्डर पर जानलेवा हमला, 10 बंदियों ने नुकीली हथियारों से किया वार, केस दर्ज

- Advertisment -

अंबाला शहर की सेंट्रल जेल में कार्यरत वार्डर पर 10 बंदियों ने तेजधार और नुकीली वस्तुओं से वार कर दिया। आरोपियों ने वार्डर को जान से मारने की कोशिश की। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisment -

अंबाला। हरियाणा के अंबाला शहर की सेंट्रल जेल में कार्यरत वार्डर पर 10 बंदियों ने तेजधार और नुकीली वस्तुओं से वार कर दिया। बड़ी मुश्किल से दूसरे कर्मियों को बुलाकर वार्डर ने अपनी जान बचाई। बलदेव नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में केंद्रीय कारागार में कार्यरत वार्डर रमेश सिंह ने बताया कि 19 जून को उसकी ड्यूटी ब्लॉक नंबर 5 पर बतौर इंचार्ज दोपहर एक बजे से 09 बजे तक थी।

दोपहर 03 बजे उसने ब्लाक नंबर 5 की गिनती शुरू की। लगभग साढ़े तीन बजे हवालाती बंदी वैंकटेस गर्ग ने अपने अन्य साथी हवालाती बंदियों को साथ उसके ऊपर छोटे पेंचकस व नुकीले तेजधार वस्तुओं से एक साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया और उसे जान से मारने की कोशिश की। यह देख उसने अपने अन्य सहयोगी कर्मचारियों के साथ मिलकर जोर-जोर से आवाज लगानी शुरू कर दी।

आरोप लगाया कि बदमाशों ने जान से मारने की कोशिश की। आवाज सुनाई देने पर इंचार्ज सतबीर सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने आरोपियों की चुगल से छुड़वाया। बदमाश वैकेंट गर्ग ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तभी चक्कर इंचार्ज सतबीर सिहं, उप सहायक अधीक्षक व अपनी ड्यूटियों पर बैठे कर्मचारी हेड वार्डर राजपाल, हैडवार्डर मनोज कुमार, वार्डर जयपाल, सरजीत, हैडवार्डर राजेश कुमार, वार्डर मंजीत सिंह, वार्डर राकेश कुमार, वार्डर मंजीत सिंह, वार्डर राकेश कुमार, हेड वार्डर सर्वजीत, ब्लाक में भागकर आए।

उन्होंने बीच-बचाव करते हुए उसे इन बंदियों के चंगुल से छुड़वाया। हवालाती बंदी वैंकटेस गर्ग ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा उसके साथ कृष्ण, चिराग, विशाल उर्फ विशू, सुखदेव, शुभम, साहिल, विपिन, साहिल, विशाल शामिल हैं। वैकेंट गर्ग 6 माह पहले नारायणगढ़ में दर्ज धारा 307 और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद है।

बलदेव नगर थाना पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ धारा 148,149,189, 324, 332, 353 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO राम कुमार ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रोडक्शन वारंट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular