Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणाफतेहाबाद : प्रिंसिपल ने महिला टीचर के साथ स्कूल में की छेड़छाड़,...

फतेहाबाद : प्रिंसिपल ने महिला टीचर के साथ स्कूल में की छेड़छाड़, बोला-कमाल की लग रही हो

- Advertisment -
- Advertisment -

Fatehabad : फतेहाबाद में स्कूल में प्राचार्य द्वारा म्यूजिक शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।  प्राचार्य ने टीचर से कहा कि आज तो कमाल की लग रही हो। महिला थाना पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी स्कूल प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच डीएसपी जयपाल सिंह ने शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला शिक्षिका ने आरोप लगाया कि कि वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद पर है। आरोप है कि 12 दिसंबर 2023 को स्कूल प्राचार्य ने अपने कक्ष में विद्यालय के कार्य के लिए बुलाया। इस दौरान आरोपी प्राचार्य ने कहा कि आज तो कमाल की दिख रही हो और मेरी तरफ गंदी नजर से देखने लगा। उसने आरोप लगाया कि आरोपी प्राचार्य ने मौका मिलते ही गलत नीयत से छेड़छाड की है। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने टीचर की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular