Monday, May 6, 2024
HomeहरियाणारोहतकPGI रोहतक की बड़ी उपलब्धि, देश के टॉप 8 रिसर्चर में संस्थान...

PGI रोहतक की बड़ी उपलब्धि, देश के टॉप 8 रिसर्चर में संस्थान के 3 डॉक्टर शामिल

- Advertisment -

संगठन ने देशभर में 30 सालों में की गई 894 ऑथर की 1040 पब्लिकेशन की स्टडी की है। इनमें पीजीआई के ऑर्थो विभाग में एलिजाराव तकनीक के जाने-माने सर्जन डॉ. राजेश रोहिल्ला की 12 रिसर्च शामिल की हैं। रीढ़ की हड्डी के स्पेशलिस्ट डॉ. रूप सिंह, कूल्हे के स्पेशलिस्ट डॉ. एनके मग्गू की 15 रिसर्च शामिल की गई हैं।

- Advertisment -

रोहतक। PGI रोहतक को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। 30 सालों के दौरान हड्डी फ्रैक्चर पर हो रही रिसर्च में देश के टॉप 8 रिसर्चर में पीजीआई के 3 डॉक्टरों को भी स्थान मिला है। विज्ञान मापन और संचार के इबेरोअमेरिकन जर्नल ने हाल ही में हड्डी में फ्रैक्चर पर देश में 30 सालों में रिसर्च करने वालों पर स्टडी की है। इसमें देश के टॉप रिसर्चर में पीजीआई के 3 डॉक्टरों को शामिल किया है। संगठन ने देशभर में 30 सालों में की गई 894 ऑथर की 1040 पब्लिकेशन की स्टडी की है।

स्टडी में पीजीआई के ऑर्थो विभाग में एलिजाराव तकनीक के जाने-माने सर्जन डॉ. राजेश रोहिल्ला की 12 रिसर्च शामिल की हैं। रीढ़ की हड्डी के स्पेशलिस्ट डॉ. रूप सिंह, कूल्हे के स्पेशलिस्ट डॉ. एनके मग्गू की 15 रिसर्च शामिल की गई हैं। इनको बेहतर माना गया है। जिस पर अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में मंगलवार को प्रकाशित किया है। बाकी 5 डॉक्टर देश के अन्य संस्थानों से शामिल किए हैं। यह बात भी है कि डॉ. राजेश रोहिल्ला शीर्ष 8 लेखकों में सबसे कम उम्र के हैं। जिन्होंने भारत में फ्रैक्चर रोग पर शोध किया था।

जहां संक्रमित नॉनयूनियन के इलाज के लिए कई सर्जरी विफल हो गई हैं, वहीं डॉ. रोहिल्ला ने हड्डी के बड़े दोषों में हड्डी को 16 सेंटीमीटर तक लंबा करने का काम किया है। उन्होंने अंगों की जटिल विकृति का इलाज कंप्यूटर की सहायता से छह अक्ष विकृति सुधार प्रणाली से किया है। डॉ. रूप सिंह जाने-माने स्पाइन सर्जन हैं। डॉ. एन के मग्गू जाने-माने हिप प्रिजर्विंग सर्जन हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular