Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में महिला से पौने दो लाख की ठगी, इस लालच में...

रोहतक में महिला से पौने दो लाख की ठगी, इस लालच में आकर गवांये पैसे

- Advertisment -

साइबर ठगों ने महिला के वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर यू-ट्यूब पर प्रति सब्सक्राइब 50 रुपए देने का झांसा दिया। वहीं टास्क देकर 35 प्रतिशत मुनाफे के साथ पैसे वापसी का लालच दिया। चार टास्क के नाम पर 1 लाख 75 हजार रुपए ऐंठ लिए।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में आये दिन साइबर ठगी के मामले देखने को मिल रहे हैं। किसी न किसी बहाने लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। नया मामला जनता कॉलोनी का है यहाँ ठगों ने एक महिला के साथ 1.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। ठगों ने लिंक सब्सक्राइब करने के नाम पर रुपये देने का झांसा देकर 1.75 लाख की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने महिला के वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर यू-ट्यूब पर प्रति सब्सक्राइब 50 रुपए देने का झांसा दिया। वहीं टास्क देकर 35 प्रतिशत मुनाफे के साथ पैसे वापसी का लालच दिया। चार टास्क के नाम पर 1 लाख 75 हजार रुपए ऐंठ लिए।

शिवाजी कालोनी पुलिस को दी शिकायत में न्यू जनता कालोनी निवासी महिला ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करती हैं। वह दिल्ली में ही परिवार के साथ किराये के घर में रहती हैं। कुछ दिन पहले उनके वाट्सऐप पर एक मैसेज आया। इसमें बताया कि वो टेलिग्राम पर उसे एक यू टयूब लिंक देंगे। जिसे सब्सक्राइब करने पर 50 रुपये प्रति सब्सक्राइब के मिलेंगे। उन्होंने इसके बाद एक कोड दिया और टेलिग्राम पर कृष्णा से संपर्क करने के लिए कहा। उस लड़की ने उसे लिंक दिए और कहा कि इसके बदले में 50 रुपये मिलेंगे। लेकिन पहले पांच हजार रुपये देने होंगे, वो उसका 35 प्रतिशत अतिरिक्त के साथ वापस कर देंगे।

महिला ने उनकी बातों में आकर एक आरोपित प्रदीप के खाते में पांच हजार भेज दिए। आरोपित खुद को अध्यापक बता रहा था। इसके बाद लिंक दिया गया। दूसरा टास्क 30 हजार के लिए बोला गया। उन्हें कहा गया कि यह करना जरूरी है, इसके बाद ही उनके रुपये वापस मिलेंगे। इसके लिए उन्होंने 30 हजार रुपये भेज दिए। तीसरा टास्क 50 हजार के लिए बोला गया। उन्होंने 50 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद 90 हजार की मांग की गई। उसने रुपये देने से मना किया।

आरोपितों ने कहा कि वे तुम्हारी वजह से अपने पैसे खत्म नहीं कर सकते, तुम्हें ये करना ही होगा। इस दौरान उसने अपने चाचा के क्रेडिट कार्ड से 90 हजार रुपये ट्रांसफर करवा दिए। फिर आरोपितों ने कहा ये टास्क फेल हो गया। इसे पूरा करने के लिए एक लाख 85 हजार देने होंगे। उसने रुपये भेजने से मना करते हुए अपने भेजे हुए रुपये वापस मांगे। उसके रुपये वापस नहीं दिए गए। इसके बाद वह ग्रुप बंद कर दिया गया। आरोपितों ने उसके साथ 1.75 लाख की धोखाधड़ी की है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular