Sunday, May 19, 2024
Homeदेशनामांकन के अंतिम दिन CM सैनी और पूर्व सीएम मनोहर ने करनाल...

नामांकन के अंतिम दिन CM सैनी और पूर्व सीएम मनोहर ने करनाल से भरा पर्चा

- Advertisment -
- Advertisment -

नामांकन के अंतिम दिन सीएम नायब सिंह सैनी ने करनाल विधानसभा सीट और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल लोकसभा सीट से अपना-अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले दोनों ने एक साथ करनाल में रोड शो किया। मनोहर लाल के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया और सीएम नायब सैनी के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी पत्नी सुमन सैनी ने नामांकन दाखिल किया।

सीएम नायब सैनी ने भरा नामांकन 

बता दें कि कांग्रेस की ओर से करनाल लोकसभा सीट से मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ दिव्यांशु बुद्धिराजा और करनाल विधानसभा सीट से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह चुनाव लड़ेंगे। मतदान 25 मई को होगा।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular