Saturday, May 18, 2024
Homeदिल्लीअरविंदर सिंह लवली BJP में हुए शामिल, राजकुमार चौहान ने भी ली...

अरविंदर सिंह लवली BJP में हुए शामिल, राजकुमार चौहान ने भी ली सदस्यता

- Advertisment -
- Advertisment -

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया है। लवली के साथ कांग्रेस के कई नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इनमें राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक शामिल हैं।

इस माैके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, संजय मयूख और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे।

वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं।

बता दें,  लवली पहली बार नहीं है जब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इससे पहले साल 2017 में भी टिकट वितरण में नाराजगी को लेकर इस्तीफा दिया था। लेकिन फरवरी 2018 में एक साल से भी कम समय में वह कांग्रेस में लौट आए थे अब फिर भाजपा में शामिल हो गए।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular