Saturday, April 27, 2024
Homeहरियाणायुवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी...

युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

यमुनानगर जिले के फरकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने  पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ चार पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस जानकारी के अनुसार, फरकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की 12 वीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले एक वर्ष से उनके पड़ोस में रहने वाला युवक मुकेश उसकी लड़की को परेशान कर रहा था। उसने कईं बार आरोपी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। महिला ने बताया कि 24 मार्च को दोपहर साढ़े तीन बजे आरोपी युवक उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ खेतों में ले गया। जहां आरोपी ने उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी दी

आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उसकी लड़की ने उन्हें कुछ नहीं बताया। मगर इसके बाद से आरोपी फिर से उसकी लड़की पर दबाव बनाने लगा। परेशान होकर उसकी लड़की ने उसे घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular