Wednesday, May 8, 2024
Homeदेशकरनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा भगोड़ा घोषित, जानें- क्या...

करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा भगोड़ा घोषित, जानें- क्या है मामला

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana News : करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा (Divyanshu Budhiraja) को पंचकूला कोर्ट ने पीओ (भगोड़ा) घोषित किया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ बेरोजगारी को लेकर फ्लैक्स बोर्ड लगाने पर दर्ज केस में दिव्यांशु बुद्धिराजा को भगौड़ा घोषित कर दिया है

वहीं दिव्यांशु बुद्धिराजा का दावा है कि उन्हें इस केस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें कभी न्यायालय से कोई सम्मन इस मामले में प्राप्त नहीं हुआ। मैं कभी हरियाणा से भागा नहीं था।

दिव्यांशु बुद्धिराजा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 3 जनवरी 2024 को पंचकूला सेक्टर 14 के पुलिस थाना में धारा 174ए के तहत मामला दर्ज किया गया। बुद्धिराजा के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की पुलिस में शिकायत दर्ज थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान वह पेश नहीं हुए थे।

वहीं दिव्यांशु बुद्धिराजा ने एडवोकेट प्रताप सिंह के माध्यम से इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular