Monday, August 24, 2026
Homeहरियाणायमुनानगर : रेलवे वर्कशॉप कर्मचारी पर चाकू से हमला कर किया घायल,...

यमुनानगर : रेलवे वर्कशॉप कर्मचारी पर चाकू से हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

यमुनानगर : जगाधरी वर्कशॉप चुंगी के पास बाइक सवार दो युवकों ने रेलवे वर्कशॉप कर्मचारी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद एक युवक को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गांव महरमपुर निवासी रूपचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे वर्कशॉप में नौकरी करता है। वह पांच मई को अपने रिश्तेदार नरेश कुमार की दुकान पर तेजली स्टेडियम के पास गया था। रात को साढ़े 12 बजे जब वह बाइक पर वर्कशॉप की तरफ आ रहा था तो मुंडा माजरा निवासी सुमित व अन्य युवक ने बाइक से उसका पीछा शुरू कर दिया। वर्कशॉप चुंगी के पास आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से चाकू निकालकर उसके पेट में मारा। इस दौरान दो अन्य युवक वहां आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गए। उसने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी सुमित को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular