Thursday, May 2, 2024
Homeदिल्लीहाड़ कंपाने वाली ठंड से जमा पूरा उत्तर भारत, जानिए कब मिलेगी...

हाड़ कंपाने वाली ठंड से जमा पूरा उत्तर भारत, जानिए कब मिलेगी इस ठंड से राहत

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कंपकपाती ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 17-18 जनवरी के बाद ही इस ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली समेत अभी पूरे उत्तर भारत को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग में गुरुवार को इस बात के संकेत दिए हैं कि दिल्ली एनसीआर में छा रहा कोहरा धीरे-धीरे अब छंटेगा।

पहाड़ों में इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में कंपकपी वाली ठंड ने परेशान कर रखा है। आज सुबह से ही शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी हवाएं तेज रहेंगी। इसके बाद इन हवाओं से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- 45 की उम्र में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो आज ही फॉलों करें ये टिप्स

मौसम विभाग की ओर से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे के कारण सड़क यातायात, ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। इस साल हिमालय पर बर्फबारी नहीं हुई है। बादल भी दिन के समय नहीं दिख रहे हैं जबकि नॉर्थ वेस्ट इंडिया में कोहरा ऊपर की तरफ बना हुआ है। इसकी वजह से ठंडी हवाएं ऊपर नहीं उठ पा रही और कंपकपी बरकरार है।

हरियाणा में फतेहाबाद सबसे ठंडा रहा। फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 5.4 वहीं, बठिंडा में तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में भी गलन वाली ठंड जारी है। करनाल 6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular