Friday, May 17, 2024
Homeवायरल खबरपिता की सनक, 6 साल के बेटे को जबरन ट्रेड मिल पर...

पिता की सनक, 6 साल के बेटे को जबरन ट्रेड मिल पर दौड़ाता रहा, हुई मौत, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

- Advertisment -
- Advertisment -

वाशिंगटन। कोई पिता इतना सनकी कैसे हो सकता है कि बच्चे मोटा न हो जाये इसके लिए तब तक ट्रेड मिल पर उसे जबरन दौड़ता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। जी हां ! दिल दहला देने वाली यह घटना अमेरिका के एक जिम से सामने आई है, जहां एक पिता अपने 6 साल के बेटे को मोटापा कम करने के चक्कर में घंटों ट्रेड मिल पर दौड़ाता रहा। कई बार बच्चा ट्रेड मिल पर गिरता रहा। बावजूद पिता उसे जबरन ट्रेड मिल पर दौड़ने के लिए मजबूर करता रहा। कई बार ट्रेड मिल पर गिरने से उसके हृदय और लिवर को गंभीर चोट पहुंची। साथ ही सांसों की गति भी अनियंत्रित होती रही। बाद में इसी वजह के चलते बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

आरोपी पिता सिर्फ इसलिए बेटे को जबरन ट्रेड मिल पर दौड़ने को मजबूर करता था कि वह मोटा था। कोर्ट में जब घटना का वीडियो मां ने दिखा तो उसका कलेजा फट गया। हैरान कर देने वाली इस घटना में बच्चे का पिता 31 वर्षीय क्रिस्टोफर ग्रेगोर अपने 6 वर्षीय बेटे कोरी मिकसिओलो को ट्रेडमिल पर दौड़ने के लिए मजबूर करते हुए दिखाया गया है। आरोपी पिता अमेरिका के न्यू जर्सी का रहने वाला है। वह अपने बेटे को फिट रखने की सनक में जबरन ट्रेड मिल पर दौड़ाता था। अगर बच्चा थक जाता तो भी वह उसके साथ जबरदस्ती करता। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बार बच्चे के ट्रेड मिल से स्लिप होकर गिर जाने के बाद भी पिता उसके साथ जबरदस्ती और दुर्व्यवहार करता दिख रहा है।

कोर्ट में पिता को हत्यारा मानने के लिए कोर्ट में जब मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई तो वीडियो देख हर किसी का माथा चकरा गया। मां तो अपने आंसू नहीं संभाल पाई और कोर्ट रूम में ही रोने लगी। घटना वर्ष 2021 की बताई जा रही है। इस मामले में मुकदमा चलाने के लिए बुधवार को पिता को अदालत में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट रूम में आरोपी पिता का वह वीडियो भी चलाया गया, जिसमें वह अपने बेटे को जबरन ट्रेड मिल पर दौड़ने के लिए मजबूर कर रहा है। वह 6 वर्षीय मासूम के साथ जोर-जबरदस्ती करता दिख रहा है। इस घटना का वीडियो अमेरिका में कोलिन रग नाम के एक व्यक्ति ने एक्स पर शेयर भी किया है। कानूनी जानकारों के अनुसार इस घटना में दोषी पाए जाने पर आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।

ओशन सिटी में मुकदमे के दौरान सुपीरियर कोर्ट को ग्रेगोर का वह निगरानी वीडियो दिखाया गया, जिसमें बेटे को ट्रेड मिल मशीन की अत्यधिक गति के कारण कई बार गिरने के बाद भी दौड़ने के लिए मजबूर किया गया था। पिता ट्रेड मिल मशीन की गति भी और तेज करते देखा जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम ने कोर्टटीवी.कॉम द्वारा प्राप्त वीडियो के हवाले बताया कि ग्रेगोर और उनके बेटे को 20 मार्च, 2021 को अटलांटिक हाइट्स क्लबहाउस फिटनेस सेंटर में प्रवेश करते हुए देखा गया था, जहां लड़के को तुरंत ट्रेडमिल पर बैठाया गया और दौड़ना शुरू करा दिया।

घटना के वीडियो के अनुसार ट्रेड मिल की गति बढ़ने से बच्चा उतनी स्पीड में नहीं दौड़ सकता था। उसके पैर स्पीड में इतना अधिक बदलाव को झेलने में सक्षम नहीं थे। लिहाजा वह गई बार लड़खड़ाकर ट्रेड मिल से नीचे गिरता रहा। मगर पिता उसे उठाकर फिर से दौड़ने को मजबूर किया। वह बार-बार गिरता, संभलता और अथाह रूप से थक जाने के बाद भी ट्रेड मिल पर दौड़ने को मजबूर था। एक बार बच्चे के गिरने पर पिता ग्रेगर ने उसको उठाया और फिर से ट्रेडमिल पर वापस फेंक दिया, जिससे बच्चे के पैर पीछे की ओर मुड़ गए, क्योंकि पिता ने कोरी के सिर में अपने दाँत गड़ा दिए थे। लड़का फिर दौड़ने को वापस आ जाता है, लेकिन दोबारा से गिर जाता है और मशीन पर बने रहने के लिए संघर्ष करना जारी रखता है, जिसके कारण अंततः पिता को गति और झुकाव दोनों कम करने पड़ते हैं।

वीडियो देखने के बाद माँ अदालत में रो पड़ती है। उसने देखा कि उसके बेटे का पिता बच्चे को ट्रेडमिल पर दौड़ाकर उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। यह सब सिर्फ इसलिए कि वह “मोटा” था। फुटेज में दिखाया गया है कि लड़के को बार-बार प्लांटिंग का सामना करना पड़ता है, क्योंकि पिता ग्रेगोर उसे बहुत तेजी से चल रही ट्रेडमिल मशीन पर दौड़ने के लिए मजबूर कर रहा था। कथित तौर पर पिता उसे सिर में काट पीछे से दांत से काट भी रहा था, ताकि वह दौड़ता रहे। अंततः वह गिरकर बेहोश हो गया।

घटना के तुरंत बाद, बच्चे कोरी को डॉक्टर के पास ले जाया गया। वह बोलने में लड़खड़ा रहा था। सीटी स्कैन के दौरान बच्चे कोरी को दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौत हो गई। शव परीक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चे की मौत ट्रेड मिल पर दौड़ाने और मारने की वजह से बच्चे के शरीर में हुई “तीव्र सूजन और सेप्सिस के साथ हृदय व यकृत की चोटों के साथ कुंद बल की चोटों” से हुई।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular