Friday, May 17, 2024
Homeपंजाबपंजाब, ठंड ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, पड़ोसी राज्यों में राहत...

पंजाब, ठंड ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, पड़ोसी राज्यों में राहत नहीं, जानें अपडेट

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब, उत्तर भारत में इस समय ठंड अपने चरम पर है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने इंसानों और जानवरों के अलावा पक्षियों के जीवन पर भी असर डाला है। मौसम विभाग की बात करें तो ताजा जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में ठंड ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ताजा जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में दिन का तापमान 9-10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जबकि पिछले सालों में दिन का तापमान हमेशा 10 डिग्री से ऊपर था।

सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य हरियाणा और हिमाचल भी ठंड से बुरी तरह प्रभावित हैं। इन इलाकों में लोग पिछले एक सप्ताह से सूरज की झलक पाने के लिए तरस रहे हैं। घने कोहरे और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोगों को सड़क किनारे आग सेंकते हुए देखना आम बात है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल को ठंड से राहत नहीं मिल रही है।

पश्चिमी विक्षोभ कम होने के बाद अब शुष्क ठंड लोगों को परेशान करेगी। मकर संक्रांति तक लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ेगा। पिछले 11 साल में पहली बार पंजाब में लंबे समय तक तापमान 9-10 रहा।

सीएम मान आज जालंधर में बेटियों के साथ लोहड़ी मनाएंगे, सुरक्षा के इंतजाम

चंडीगढ़ में भले ही पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड जारी है, लेकिन मौसम विभाग ने आज धूप निकलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज लोगों को कोहरे से भी राहत मिलेगी। दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन ठंडी हवाओं के कारण तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर के प्रकोप के कारण कल चंडीगढ़ शहर का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शिमला और श्रीनगर से कम था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular