Friday, May 17, 2024
HomeहरियाणाLok Sabha Elections 2024 : अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी ने...

Lok Sabha Elections 2024 : अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी ने दाखिल किया नामांकन

- Advertisment -
- Advertisment -

Lok Sabha Elections 2024 : अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी वरुण चौधरी (Varun Choudhary) ने जिला निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह भी मौजूद रहे।

वहीं, नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी संविधान की किताब लेकर पहुंचे। वरुण चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। हमारे देश का संविधान खतरे में हैं, इसलिए चाहे जान की बाजी क्यों न लगानी पड़े, हम अपने देश के संविधान को बचाकर रखेंगे।

वहीं  पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए वरुण चौधरी की जीत का दावा किया। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular