Sunday, May 5, 2024
Homeबिहारदमाद ने तोड़ डाली सास की नाक, जानिए पूरा मामला

दमाद ने तोड़ डाली सास की नाक, जानिए पूरा मामला

- Advertisment -
- Advertisment -

Viral News: बिहार के बेगूसराय में एक दमाद ने अपनी सास को इतना पीटा कि सास की नाक ही टूट गई। केवल सास को ही नहीं उसने अपने साला और साली को भी जमकर पिटाई कर दी। सामने आयी इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

ये पूरा मामला लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 की है। तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घायलों की पहचान  लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 के रहने वाले किरण देवी, आदित्य कुमार और पायल देवी के रूप में हुई है।

घायल सास किरण देवी ने बताया कि उनके दामाद अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आए। घर में घुसते ही उन्होंने गाली-गलौज देना और मारपीट करना शुरु कर दिया। बेटी और उनको लगातार गालियां दी जा रही थी, जिसका विरोध उनकी बेटी के द्वारा किया गया तो उन लोगों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घायल ने बताया कि शादी के बाद से ही दामाद और ससुराल वालों के द्वारा लगातार प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर में जाने वाले रास्ते होंगे रंग-बिरंगे

किरण देवी ने बताया कि दो साल पहले उनकी छोटी बेटी की शादी हुई थी। जब से शादी हुई तब से दमाद की ओर से कुछ ना कुछ मांग की जा रही थी। जिसे देने में किरण देवी असमर्थ थी। जिसके बाद दमाद ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया। गुस्साए दमाद ने सास को इतना मारा कि उनकी नाक टूट गई। विरोध करने गए साला-साली को भी गंभीर रुप से पीटा।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular