Saturday, May 18, 2024
Homeदेशराम मंदिर में जाने वाले रास्ते होंगे रंग-बिरंगे

राम मंदिर में जाने वाले रास्ते होंगे रंग-बिरंगे

- Advertisment -
- Advertisment -

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का काम तेजी से हो रहा है। खासतौर पर मंदिर के अंदर प्रवेश करने वाले सबसे लंबे रास्ते का कार्य तेजी से सम्पन्न किया जा रहा है। राम मंदिर तो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा वहीं रामपथ भी बेहतरीन बनाया जा रहा है। रामपथ के दोनों तरफ फुटपाथ पर रंग-बिरंगे फूल लगाए जायेंगे। यह राम भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।

5 कोसी परिक्रमा मार्ग रंग-बिरंगे फूलों से महकता हुआ दिखाई देगा (Ayodhya Ram Mandir)

अयोध्या में 5 कोसी परिक्रमा मार्ग को धर्म पद नाम से जाना जाता है। इस मार्ग का भी चौड़ीकरण शुरू हो गया है। भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के पहले 5 कोसी परिक्रमा मार्ग रंग-बिरंगे फूलों से महकता हुआ दिखाई देगा। अयोध्या में राम जन्मभूमि तक जाने के लिए तीन पथ का निर्माण किया जा रहा है, जो दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। यह तीन पथ यात्री सुविधाओं से लैस होंगे। इन्हें रामायण कालीन दृश्यों से सजाया जायेगा।

जनवरी 2024 में राम मंदिर का शुभारंभ 

जनवरी 2024 में शुभ मुहूर्त में भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। उसके पहले, राम मंदिर तक जाने के लिए जितने भी पथ बनाए जा रहे हैं उसका निर्माण पूरा हो जाएगा। राम भक्तों और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इसलिये यहां पथों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- अगस्त में 14 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें अपना काम

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular