Saturday, May 4, 2024
Homeदेशलगातार भीड़ और मारामारी के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए...

लगातार भीड़ और मारामारी के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन

- Advertisment -
- Advertisment -

Train : त्योहारी सीजन को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भरपूर भीड़ देखने को मिल रही है। बिहार-यूपी के लोग छठ के दौरान अपने-अपने घर जा रहे हैं। लगातार भीड़ के बीच यात्री मारामारी के साथ अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों का ऐलान किया गया है।

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 09741/09742 जयपुर-जोगबनी -जयपुर एक्सप्रेस 16 और 20 नवंबर को एक-एक फेरा वाया इटावा और गोविंदपुरी चलेगी। ट्रेन संख्या 06221/06222 मैसूर-रक्सौल-मैसूर 15 और 20 नवंबर को वाया मानिकपुर संचालित की जाएगी। 01057 पुणे-दानापुर एकतरफा विशेष गाड़ी 15 नवंबर को पुणे से वाया मानिकपुर चलेगी।

02365/02366 राजगीर-आनंद विहार टर्मिनल-राजगीर सुपरफास्ट सप्ताह में दो दिन 21 नवंबर से 10 दिसंबर तक छह-छह फेरे वाया गोविंदपुरी चलेगी। 01109 पुणे-दानापुर एकतरफ विशेष गाड़ी 15 नवंबर को वाया मानिकपुर संचालित होगी। 06227/06228 एसएमवीटी बेंगलुरु-बरौनी -एसएमवीटी बेंगलुरु ट्रेन 15 नवंबर से बेंगलुरु और क्या21 से बरौनी से संचालित की जाएगी।

06225/06226 यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर–यशवंतपुर विशेष 16 नवंबर से वाया मानिकपुर चलेगी। इसी तरह रेल प्रशासन ने पार्सल बुकिंग सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन संख्या 12512 कोचूवेली-गोरखपुर का 21 नवंबर, 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर का 20 नवंबर, 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर का 23 नवंबर और 14164 मेरठ सिटी-प्रयागराज का 20 नवंबर को समय बदला है।

ये भी पढ़ें- आपका पार्टनर आपसे सच्चा प्यार करता है नहीं इन चीजों से करें पहचान

01061 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-दानापुर एकतरफा विशेष गाड़ी 15 नवंबर को वाया मानिकपुर संचालित होगी। 02256/02255 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर-आनंद विहार आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी 15 और 16 नवंबर को एक-एक फेरा वाया गोविंदपुरी स्टेशन चलेगी।

05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-सिवान 26 नवंबर व तीन दिसंबर, 05071 गोमती नगर-नई दिल्ली 16 व 30 नवंबर एक-एक फेरा संचालित होगी।

05303 गोरखपुर-महबूबनगर 25 नवंबर और दो दिसंबर, 05304 महबूबनगर-गोरखपुर 27 नवंबर और चार दिसंबर, 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 24 नवंबर और 1 दिसंबर, 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-सिवान 26 नवंबर व तीन दिसंबर, 05071 गोमती नगर-नई दिल्ली 16 और 30 नवंबर एक-एक फेरा संचालित होगी।

5072 नई दिल्ली-छपरा 17 नवंबर व एक दिसंबर को दो, 05159 छपरा-नई दिल्ली 18 व 25 नवंबर, 05160 नई दिल्ली-छपरा विशेष ट्रेन 20 व 27 नवंबर को अतिरिक्त फेरे लगायेगी।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular