Sunday, July 26, 2026
Homeहरियाणाफरीदाबाद में 16 वर्षीय किशोर ने सुसाइड किया, 10वीं में फेल हो...

फरीदाबाद में 16 वर्षीय किशोर ने सुसाइड किया, 10वीं में फेल हो गया था

Faridabad News : हरियाणा के फरीदाबाद में 16 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या की। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।

वहीं बताया जा रहा था किशोर 10वीं में फेल हो गया था, जिस कारण से वह परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का विनोद कुमार फरीदाबाद में सेक्टर-23ए में रहते हैं। उसके साथ उसका 16 साल का बेटा भी रहता है। शुक्रवार रात को घर में बेटे ने सुसाइड कर लिया।उसका शव पंखे से बंधे फंदे से लटका मिला। वहीं सूचना पर मुजेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular