Thursday, May 2, 2024
HomeरोजगारRBI में असिस्टेंट के पदों पर निकली है बंपर भर्ती

RBI में असिस्टेंट के पदों पर निकली है बंपर भर्ती

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 450 पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती के लिए अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2023 है।

RBI में असिस्टेंट के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के मामले में न्यूनतम अंकों की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन उत्तीर्ण कक्षा में स्नातक की डिग्री की आवश्यकता है।

आवेदन करने के लिए आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 1 सितंबर को कम से कम 20 वर्ष का होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। क्योंकि आयु की गणना 2 सितंबर 1995 से की जाएगी। इस स्थिति में अभ्यर्थियों की आयु 2 सितंबर 1995 के बाद और 1 सितंबर 2003 के बाद नहीं हुआ। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छुट दी जायेगी।

ये लोग कर सकते हैं आवेदन 

जो भारत के नागरिक हैं, या नेपाल, भूटान के नागरिक हैं, या तिब्बती शरणार्थी हैं (1 जनवरी, 1962 से पहले भारत आए थे) इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आए हैं, वे भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इन लोगों के पास भारत की नागरिकता का सार्टिफिकेट होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह को नहीं मिली राहत

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular