Wednesday, May 1, 2024
HomeरोजगारUPSC में आकाशदीप ने छुआ सफलता के आकाश को, पाया 166वां रैंक,...

UPSC में आकाशदीप ने छुआ सफलता के आकाश को, पाया 166वां रैंक, जानें-कैसे पाई सफलता…

UPSC Result 2023 : सोनीपत जिले के गन्नौर शास्त्री नगर के आकाशदीप ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2023 को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने में कामयाबी हासिल की है। आकाशदीन ने पांचवे प्रयास में सफलता हासिल की है। आकाशदीप ने परीक्षा में 166वां रैंक हासिल किया है। जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। आकाशदीप के माता व पिता को बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है।

आकाशदीप का जन्म 5 मार्च 1997 को हुआ, मां ममता, पिता सुशील कुमार, अलख निकेतन शास्त्री नगर, गन्नौर जिला सोनीपत के रहने वाले हैं। आकाशदीप की 10वीं, 12वीं की पढाई शहर के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद बीटेक आईआईटी मंडी हिमाचल प्रदेश से की। जिसके बाद आकाशदीप की भारत पेट्रोलियम में बतौर आपरेशन आफिसर के रुप में नियुक्ति हुई, लेकिन चार महीने के बाद स्वेच्छा से नौकरी छोड़ दी और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी में लग गया। मेहनत रंग लेकर आई और पूरे भारत में 166वां रैंक प्राप्त किया है।

ये भी पढ़ें- Success Story : शिवांश ने 9 साल की उम्र से आईएएस बनने का सपना देखना शुरू दिया था, पढ़ें- कैसे पाई UPSC में सफलता… 

वहीं इस सफलता के बारे में आकाशदीप ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने सीखने पर ध्यान दिया। दूसरा माता-पिता का मार्गदर्शन उनके लिए महत्वपूर्ण रहा और तीसरी बात आत्म निरीक्षण की क्षमता पैदा कर खुद के साथ न्याय करने का प्रयास किया। खुद की गलतियों को स्वीकार किया और उसमें सुधार कर गलती को फिर नहीं दोहराया।

UPSC CSE Result : भावेश ख्यालियां बने IAS, बहादुरगढ़ के शिवांश राठी की 63वीं रैंक, हरियाणा के इन होनहारों ने किया नाम रोशन

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular