Wednesday, May 31, 2023
HomeदेशSchool Holidays: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों...

School Holidays: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

School Holidays In February 2023: सर्दी और ठंड के कारण जनवरी के महीने में कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश रहा। मौसम सामान्य होने के बाद, अब एक बार फिर से स्कूल सुचारू रूप से चल रहे हैं। फरवरी के महीने में भी कुछ दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा। आइए आपको बताते हैं कि फरवरी के महीने में किस दिन स्कूल बंद रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरवरी में वीकेंड समेत छह दिन स्कूल बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में चार रविवार और दो महत्वपूर्ण त्योहार शामिल हैं। 2023 में देशभर के स्कूलों को 74 दिनों के लिए बंद रखने की उम्मीद है। सरकारी और निजी स्कूलों द्वारा गर्मी और सर्दी की छुट्टियों का अलग-अलग उल्लेख किया जाएगा। छुट्टियों की सूची और दिनों की संख्या अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।

स्कूल की छुट्टियां फरवरी 2023
5 फरवरी: रविवार
12 फरवरी: रविवार
15 फरवरी: स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
18 फरवरी: महा शिवरात्रि
19 फरवरी: रविवार
26 फरवरी: रविवार

RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular