Monday, May 6, 2024
Homeमनोरंजनसात जन्मों के लिए एक-दूजे के हुए आरती सिंह और दीपक चौहान,...

सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हुए आरती सिंह और दीपक चौहान, आशीर्वाद देने पहुंचे गोविंदा

- Advertisment -
- Advertisment -

मुंबई। सात जन्मों का बंधन है शादी जिसमे बॉलीवुड के पॉवरफुल एक्टर गोविंदा की भांजी ‘बिग बॉस 13’ फेम आरती सिंह और दीपक चौहान बंध गए हैं। आरती सिंह 25 अप्रैल को दीपक चौहान के साथ इस्कान मन्दिर में सात फेरे ले लिए हैं। शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आरती बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने अपनी शादी में इंडियन ब्राइड की तरह सुर्ख लाल जोड़ा पहना और उनके पति क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए।

आरती सिंह की शादी शहर में चर्चा का विषय बनी रही और अब इसके वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छा रहे हैं। आरती की शादी के साथ-साथ सबको बॉलीवुड सुपरस्टार और आरती सिंह के मामा गोविंदा का भी इंतजार था। मनमुटाव एक साइड पर कर आखिरकार गोविंदा भी शादी में आ गए, इस वजह से परिवार बेहद खुश नजर आया। चीची मामा ने जुहू के इस्कॉन मंदिर में आयोजित शादी में स्टाइलिश तरीके से एंट्री की। काले रंग की जोधपुरी ड्रेस पहने हीरो नंबर 1 ने शानदार अंदाज में एंट्री मारी। शादी में कई स्टार्स शामिल हुए। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु भी वेडिंग के लिए आए।

गोविंदा ने मीडिया से थोड़ी बातचीत भी की और उनसे वापस आकर तस्वीरें खिंचवाने का वादा किया। गोविंदा काली जोधपुरी में डैशिंग लग रहे थे। गोविंदा शादी में अकेले पहुंचे और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और बच्चे यशवर्धन और टीना इसमें शामिल नहीं हुए। आरती सिंह की शादी सितारों से सजी हुई है, जिसमें इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। गोविंदा ने अपने और कृष्णा के परिवार के बीच किसी भी तरह की दुश्मनी को दूर करते हुए आरती और दीपक की शादी में भाग लिया और जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया।

इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, लेकिन किसी में भी गोविंदा नए जोड़े के साथ या कृष्णा- कश्मीरा के साथ नजर नहीं आ रहे हैं। गोविंदा ने एंट्री पर पैपराजी को पोज दिए और कुछ ही देर बाद वह वापस जाते दिखे। उनके जाते वक्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ‘बिग बॉस 13’ फेम हिंदुस्तानी भाऊ के गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। आरती की शादी में उनकी मां काफी इमोशनल नजर आईं। कश्मीरा और कृष्णा के साथ-साथ आरती की मां भी ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आईं। कश्मीरा ने इंडो वेस्टर्न साड़ी पहनी थी और अभिषेक ने उनसे मैचिंग शेरवानी पहनी हुई थी।

इस शादी में शेफाली जरीवाल, पारस छाबड़ा, विशाल सिंह, हिंदुस्तानी भाऊ, माहिरा शर्मा, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, यूविका चौधरी, राज पाल यादव समेत कई स्टार्स नजर आए। आरती की शादी का फंक्शन पिछले तीन दिन से चल रहा था। 23 अप्रैल को उनकी हल्दी की रस्म हुई, जिसमें उनके परिवार के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग भी पहुंचे। इसके बाद 24 अप्रैल को दिन में उनकी मेहंदी और शाम को संगीत फंक्शन हुआ, जिसमें आरती ने जमकर मस्ती की। एक दिन के ब्रेक के बाद आरती और दीपक की ग्रैंड वेडिंग हुई, जिसमें पहुंचा हर एक स्टार बेहद खूबसूरत दिखा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular