Friday, August 28, 2026
Homeहरियाणाझज्जर में चौक नामकरण मामला सुलझा, महादेव दक्ष प्रजापति के नाम पर...

झज्जर में चौक नामकरण मामला सुलझा, महादेव दक्ष प्रजापति के नाम पर बनी सहमति

Jhajjar News : झज्जर शहर के सांपला रोड पर बनाए गए दक्ष प्रजापति चौक विवाद मामला गुरुवार देर शाम आखिर सुलझ गया। नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा की उपस्थिति में दोनों पक्षों के मौजिज व्यक्तियों ने महादेव दक्ष प्रजापति के नाम पर चौक का नामाकरण करने की बात पर सहमति जताई। जिसके कारण दोनों पक्षों ने राहत की सांस ली और मिठाई बांटते हुए खुशी का इजहार किया।

बता दें कि करीब दो वर्ष पहले शहर के सांपला मार्ग के चौक का नामकरण दक्ष प्रजापति चौक रखने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन बाद में एक पार्षद द्वारा दक्ष प्रजापति चौक के पास ही महादेव चौक का बोर्ड लगा दिया था। जिसके कारण दोनों पक्षों में विवाद बन गया था।

बाद में विवाद इतना बढ़ा कि प्रजापति समाज ने 24 अप्रैल तक मामले को सुलझाने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन 24 अप्रैल तक कोई समाधान नहीं होने पर वीरवार को प्रजापति समाज ने बैठक कर सीएम रैली का विरोध करने और काले झंडे दिखाने का ऐलान कर दिया था।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular