Friday, April 19, 2024
Homeदिल्लीदिल्ली-करनाल के बीच दौड़ेगी RRTS रैपिड मेट्रो, एक घंटे में पूरा होगा...

दिल्ली-करनाल के बीच दौड़ेगी RRTS रैपिड मेट्रो, एक घंटे में पूरा होगा 120km का सफर

हरियाणा के लोगों के लिए जल्द ही राजधानी दिल्ली आना-जाना काफी आसाना हो जाएगा। लोग काफी कम समय में दिल्ली का सफर तय कर पाएंगे। दिल्ली और करनाल के बीच यात्रा करने में 2.5 घंटे लगते हैं। आरआरटीएस कॉरिडोर बनने के बाद सिर्फ एक घंटे का समय लगेगा। महज 1.5 घंटे में जनता हिसार पहुंच सकेगी। हर 10 मिनट में एक मेट्रो ट्रेन होगी।

दिल्ली-करनाल आरआरटीएस रैपिड मेट्रो 17 स्टेशन बनेंगे
सराय काले खां, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, बुरार क्रॉसिंग, मुकरबा चौक, अलीपुर, कुंडली, केएमपी एक्सप्रेसवे इंटरचेंज, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, मुरथल, बरही-गनौर, समालखा, पानीपत साउथ, पानीपत नॉर्थ, पानीपत डिपो, आईओसीएल पानीपत , घरौंदा, मधुबन और करनाल।

इस लाइन को दिल्ली-पानीपत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कहा जाता है। कॉरिडोर की लंबाई 103 किमी प्रति घंटा है। ट्रेन की औसत गति 120 किमी प्रति घंटा होगी। ट्रेनों की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा होगी। दिल्ली से पानीपत पहुंचने में महज एक घंटा लगेगा। जरत निजामुद्दीन स्टेशन दिल्ली-अलवर और दिल्ली-मेरठ लाइनों के लिए इंटरचेंज सुविधाओं की अनुमति देगा। स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।

30 मिनट में दिल्ली से मुरथल
दिल्ली-मुरथल राष्ट्रीय राजधानी में और उसके आसपास सबसे व्यस्त सड़क मार्गों में से एक है। मुरथल में कई मशहूर ढाबे हैं और लोग लॉन्ग ड्राइव के लिए वहां जाते हैं। दिल्ली से मुरथल पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है। ड्राइव लगभग 70 किलोमीटर है। हालांकि, दिल्ली और करनाल के बीच आरआरटीएस कॉरिडोर बनने के बाद इस रूट को महज 30 मिनट में कवर किया जा सका।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular