Monday, May 6, 2024
Homeदेश1 जनवरी 2024 की शुरुआत के साथ ही बदल जायेंगे ये नियम

1 जनवरी 2024 की शुरुआत के साथ ही बदल जायेंगे ये नियम

- Advertisment -
- Advertisment -

Rule Change 2024: 1 जनवरी 2024 की शुरुआत के साथ ही कई सारे नियमों में बदलाव होने वाला है। ये नियम इतने प्रभावी हैं कि हर किसी पर इसका असर पड़ेगा। साल 2024 की शुरुआत से ही सरकार आधार, UPI अकाउंट को डिएक्टिवेट करना, सिम कार्ड की पेपरलेस केवाईसी से जुड़े नियमों में बदलाव होगा।

ऐसे में जरुरी है कि 31 दिसंबर यानि की आज ही आप इनमें बदलाव करें ले वरना आने वाले दिनों में आपको परेशानी होने वाली है।

बंद हो जायेंगे इनएक्टिव UPI अकाउंट

  • UPI अकाउंट को लेकर नए साल में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन (NPCI) ने पेमेंट ऐप्स को उन UPI आईडी को डिएक्टिवेट करने का आदेश दिया है।
  • NPCI ने कहा कि जो 31 दिसंबर तक जो भी अकाउंट एक साल से अधिक समय से इनएक्टिव हैं, उन्हें बंद कर दिया जाए।

नए सिम कार्ड में बदलाव 

1 जनवरी 2024 से नए सिम को खरीदते वक्त आपको पेपर-बेस्ट नो योर कस्टमर (KYC) की जगह पेपरलेस केवाईसी ले लेगी। इस प्रक्रिया के साथ आपको बायोमेट्रिक के जरिए अपनी डिटेल्स की पुष्टि करनी होगी।

आधार कार्ड अपडेट के नियम में 

भारत सरकार लंबे समय से लोगों को अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए कह रही है। मगर अब इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तय की गई है। ऐसे में यदि आप इस तारीख के बाद अपडेट कराते हैं तो आपको 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

 ITR फाइल करने के नियम में बदलाव
  •  वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 है। ऐसे में यदि आप समय रहते ITR फाइल करने है तो आपको खिलाफ एक्शन लेगा।
  • बता दें कि ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई होती है, लेकिन 31 दिसंबर 2023 विलंबित और संशोधित ITR भरने की आखिरी तारीख है।
  • देर से आईटीआर फाइल करने पर आपको 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
डीमैट अकाउंट से जुड़े नियम में बदलाव 
  • आपके पास डीमैट अकाउंट है तो सेबी ने कहा है कि डीमैट अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने की बात पर जोर दिया था। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तय की गई है।
  • यदि आप अकाउंट होल्डर्स में नॉमिनी नहीं जोड़ेंगे तो आपका डीमैट अकाउंट 1 जनवरी 2024 से फ्रीज हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Kajol के इस खूंखार लुक ने मचा दिया हंगामा

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular