Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकपूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने BJP राज्य कार्यकारिणी के सदस्य रमेश वाल्मीकि...

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने BJP राज्य कार्यकारिणी के सदस्य रमेश वाल्मीकि को ज्वाइन करवाई कांग्रेस

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा बीजेपी की नीतियों से जनता ही नहीं, बल्कि खुद बीजेपी वाले भी दुखी हैं। इसलिए बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के चलते लगातार उसके नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। लगातार हरियाणा में कांग्रेस का कुनबा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में  बीजेपी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य, दादरी जिला एससी सेल के प्रभारी और पूर्व विधायक बनारसी दास के बेटे रमेश वाल्मीकि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

साथ ही मुलाना से जेजेपी के उम्मीदवार रहे अमरनाथ वग्गन वाल्मीकि ने भी कांग्रेस का दामन थामा। दोनों नेताओं ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। रमेश वाल्मीकि ने कहा कि हुड्डा परिवार के साथ उनका पुराना नाता रहा है। बीजेपी की विकास विरोधी सोच और झज्जर की अनदेखी के चलते उन्होंने पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने का फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा की बड़ी जीत और उसके बाद हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए वो पूरी सक्रियता और तत्परता से कार्य करेंगे। अमरनाथ वग्गन ने भी दोनों चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वह उसे पूरी लगन और मेहनत से निभाएंगे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दोनों नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में स्वागत किया व पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। हुड्डा ने कहा कि एससी-ओबीसी, गरीब और वंचित वर्ग हमेशा से कांग्रेस की ताकत रहे हैं।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने हुडा सिटी पार्क पर विधायक भारत भूषण बतरा द्वारा आयोजित सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के लिए लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की जीत हरियाणा में कांग्रेस सरकार की नींव रखेगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर फिर से विकास को रफ्तार देते हुए हरियाणा को देश का नंबर वन राज्य बनाया जाएगा। प्रदेश से अपराध का सफाया कर नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा। बेरोजगार, भय और भ्रष्टाचार से मुक्ति कांग्रेस का लक्ष्य है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular