Monday, May 6, 2024
Homeज्योतिषमनी प्लांट लगाते वक्त ध्यान रखें ये बातें, वरना लाभ के बजाय...

मनी प्लांट लगाते वक्त ध्यान रखें ये बातें, वरना लाभ के बजाय होगा भारी नुकसान

- Advertisment -
- Advertisment -

Money Plant Upay:अधिकांश घरों में आपको मनी प्लांट का पौधा देखने को मिलता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट होता है उस घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है। लेकिन बहुत कम लोगों को ही शायद इसके बारें में पता है कि घर के सही दिशा में ही मनी प्लांट लगाने से फायदा होता है वरना आपको लाभ के बजाय नुकसान प्राप्त होता है।

मनी प्लांट का सीधा संबंध भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह से है, जो धन, भोग-विलास, सुख-संपदा, ऐश्वर्य आदि चीजों का प्रतिनिधित्व करते हैं। आइए जानते हैं घर की किस दिशा में मनी प्लांट को लगाना चाहिए जिससे आपको लाभ प्राप्त हो सके।

क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा? तो जान लें इससे जुड़े फायदे और  नुकसान, भूलकर भी न करें ऐसी गलती - money plant benefits and disadvantages  vastu shastra

उत्तर-पूर्व की दिशा में कभी ना लगायें मनी प्लांट

भूलकर भी मनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व की दिशा यानी ईशान कोण में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाना अशुभ माना जाता है।  उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं और शुक्र और बृहस्पति में शत्रुवत संबंध हैं इसलिए शुक्र ग्रह के पौधे को कभी भी ईशान दिशा में लगाने पर हमेशा नुकसान ही होता है।

दक्षिण पूर्व दिशा में लगायें मनी प्लांट

मनी प्लांट के पौधे को घर के दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना गया है। इस दिशा के स्वामी प्रथम पूज्य भगवान गणेश और प्रतिनिधि स्वयं शुक्र देव हैं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से गणेशजी सभी विघ्न को दूर करते हैं और शुक्र ग्रह सुख-संपदा और संपत्ति को बढ़ाते हैं।

Money plant brings money at home Learn about Vaastu Tips - घर में पैसा लेकर  आता है मनी प्लांट, जानें इससे जुड़े वास्तु टिप्स 1, पंचांग-पुराण न्यूज

दूसरे को भेट ना करें मनी प्लांट

मनी प्लांट के पौधे हमेशा खुद से खरीदकर ही लगाना चाहिए। दूसरों के घर से लाकर इसे नहीं लगाना चाहिए और ना ही किसी को उपहार स्वरुप इसका पौधा भेट करना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है साथ ही परिवार के लोगों का आपसी प्रेम भी खत्म हो जाता है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular