Saturday, August 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP में सपा का बड़ा फैसला : लोकसभा चुनाव के बीच श्यामलाल...

UP में सपा का बड़ा फैसला : लोकसभा चुनाव के बीच श्यामलाल पाल का बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष

UP News :  उत्तर प्रदेश में सपा (Samajwadi Party) ने बड़ा लिया है। समाजवादी पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह वरिष्ठ नेता श्यामलाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

पिछले साल ही श्यामलाल को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। अखिलेश यादव का ये दांव जातीय समीकरण को पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों को साधने के लिए माना जा रहा है।

बता दें कि नरेश उत्तम पटेल इस बार फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। फतेहपुर लोकसभा सीट पर 20 मई को वोटिंग कराई जाएगी।

जानें- कौन हैं श्यामलाल पाल

श्यामलाल पाल मूलरूप से प्रयागराज के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के आला नगरी मोहिउद्दीनपुर गांव के रहने वाले हैं। जनसेवा इंटर कालेज मोहिउद्दीनपुर से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए श्यामलाल वर्ष 2007 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह सपा में शामिल हो गए थे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular