Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणाजींदरोहतक की महिला को ग्रुप डी में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म,...

रोहतक की महिला को ग्रुप डी में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने नरवाना से गिरफ्तार किया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने एचएसएससी ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ गलत काम किया। सीआईए पुलिस नरवाना ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मूल रूप से गांव सुदकैन कलां और हाल आबाद नरवाना निवासी ओमप्रकाश उर्फ औमी के रूप में हुई है।

रोहतक जिले की एक महिला ने 22 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी लगभग सात आठ माह पहले ओमप्रकाश से जान-पहचान हुई थी। उसने बताया था कि उसकी अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है। वह ग्रुप डी में नौकरी लगवा देगा। इसके चलते वह ओमप्रकाश के झांसे में आ गई। 21 फरवरी को ओमप्रकाश उसे गाड़ी में नरवाना के निकट गांव डूमरखां कलां के निकट ले गया।

आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी नरवाना अमित कुमार ने सीआईए पुलिस को इसकी जांच सौंपी। सीआईए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित ओमप्रकाश को नरवाना के नेहरु पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular