Saturday, April 27, 2024
Homeमनोरंजनक्या दोबारा जन्म लेने वाला है सिद्धू मूसेवाला? 58 की उम्र में...

क्या दोबारा जन्म लेने वाला है सिद्धू मूसेवाला? 58 की उम्र में प्रेग्नेट हैं सिंगर की मां, मार्च में गूंजेगी किलकारी

चंडीगढ़। फेमस सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर चर्चा में हैं, सिद्धू की फैन-फॉलोइंग इंटरनेशनल लेवल पर पर रही है। सिद्धू के करोड़ों फैंस हैं जो सिंगर की मौत से आज भी सदमे में हैं। ऐसे में सिंगर के परिवार की ओर से एक खुशखबरी सामने आई है। इस खबर ने फिल्मी गलियारों में सनसनी मचा दी है।दरअसल, खबर है कि सिद्धू मूसेवाला के घर जल्द खुशियां आने वाली हैं। सिद्धू मूसेवाला की मां चरणकौर प्रेग्नेंट हैं। जी हां, भले सुनकर आपको थोड़ा झटका लगा। लेकिन ये सच है सिद्धू मूसेवाला की मां 58 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसी साल मार्च के महीने में बच्चा इस दुनिय में आ जाएगा।

फैंस को सिद्धू मूसेवाला के रिबोर्न होने की उम्मीद

इस बात की पुष्टि खुद सिद्धू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने की है। इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला के दोबारा जन्म लेने के हैशटैग ट्रेंड होने लगे हैं। फैंस अपने सिंगर के दोबारा जन्म लेने की उम्मीद लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस खबर से फैंस खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों की वजह से परिवार ने इस खुशखबरी से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की हैं। इस खबर को सुनने के बाद जहां कई लोग हैरान हैं, तो सिंगर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। उनका मानना है कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फिर से पुनर्जन्म होने वाला है। हालाकिं, सिंगर के पेरेंट्स ने अभी तक इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है।

IVF तकनीक से बच्चे को जन्म देंगी मिसेज कौर

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां ने IVF तकनीक से बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सिद्धू अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे, इसलिए परिवार लंबे समय से वारिस की उम्मीद लगा रहे थे। आखिरकार परिवार ने एक बोल्ड फैसला लिया और 58 की उम्र में सिद्धू मूसेवाला की मां दोबारा बच्चे के जन्म देने वाली हैं। आईवीएफ तकनीक की मदद से मिसेज कौर ने कंसीव करने का फैसला लिया था। रिपोर्ट्स में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। अब खबर है कि मार्च महीने में वो बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के इकलौता होने की वजह से उनके माता पिता को उनकी मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा था। परिवार अब तक अपने घर के चिराग की मौत के गम से बाहर नहीं निकल पाया है। ऐसे में सिंगर के पेरेंट्स के फिर से मम्मी-पापा बनने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है।

सिद्धू मूसेवाला ने कम उम्र में बनाया था बड़ा नाम

सिद्धू मूसेवाला की बात करें तो उनका जन्म 17 जून 1993 में हुआ था। सिंगर का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था, लेकिन लोग उन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जानते थे। कम उम्र में उन्होंने अपनी तगड़ी पहचान बनाई थी। उन्होंने कई हिट गाने गाए थे, लेकिन उन्हें गैंगस्टर रैप सॉन्ग के लिए जाना जाता थे। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला को विवादित सिंगर के तौर पर भी जाना जाता था। उनपर खुलेआम गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप था। लेकिन फिर भी फैंस उनपर फिदा रहते थे।

कैसे हुई थी सिद्धू मूसेवाला की मौत?

सिद्धू मूसेवाला ने अपने देहाती ट्रेंडी गानों से युवाओं पर गहरी छाप छोड़ी थी। उनके गानों पर खूब बवाल भी हुए। इसी के चलते वो गैंगस्टर के निशाने पर आ गए। मगर 29 मई 2022 वो दिन था, जब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की शान कहे जाने वाले सिद्धू मूसेवाला जिंदगी की जंग हार गए थे। कुछ गुंडों ने पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। हत्या की जिम्मेदारी खुद गोल्डी बराड़ ने ली थी। हत्या के मामले में 31 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें से 25 आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular