Wednesday, September 16, 2026
Homeहरियाणारोहतकठेकों की आड़ में शराब तस्करी : रोहतक पुलिस ने 4 आरोपियों...

ठेकों की आड़ में शराब तस्करी : रोहतक पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की थाना पुरानी सब्ज़ी मंडी की टीम ने 24 अप्रैल को शराब के ठेकों की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब सहित दो गाड़ियों को काबू किया था। दोनों गाड़ियों से देशी, अग्रेजी व बीयर की कुल 348 बोतल शराब बरामद हुई। अवैध शराब की तस्करी में शामिल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि 24 अप्रैल को को स.उप.नि. प्रदीप के नेतृत्व में पुलिस चौकी सुखपुरा चौक की टीम चेतन धर्म कांटा नजदीक पावर हाउस चौक के पास गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अंशुल व अमन महम एरिया के शराब के ठेकेदार है। जिनकी दो गाड़ियों से रोहतक शहर में अलग-अलग अलग जगहों पर अवैध शराब बेचने के फिराक में हैं।

सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पावर हाउस चौक रोहतक की तरफ से आ रही दोनों गाड़ियों को रुकने के लिए  इशारा किया। दोनों चालक हनुमान कालोनी की गलियों में गाड़ी को छोड़कर रात में अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस टीम द्वारा दोनों गाड़ियों की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर दोनों गाडियों से कुल 252 बोतल अग्रेजी शराब, 12 बोतल देसी शराब व 84 बोतल बीयर जो 348 बोतल शराब बरामद हुई। गाड़ी मालिकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई।

जांच के 28 अप्रैल को अवैध शराब की तस्करी में शामिल रहे आरोपी अमन पुत्र दीपक निवासी खिडवाली, अन्शुल पुत्र राजु निवासी राजीव कालोनी रोहतक, राजेश पुत्र बलराज निवासी हनुमान कालोनी रोहतक व साहिल पुत्र मुकेश निवासी भन्डेरी सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular