Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणापानीपतहरियाणा के ट्रैक्टर स्टंट के हीरो यू-ट्यूबर नीशू देशवाल की दर्दनाक मौत,...

हरियाणा के ट्रैक्टर स्टंट के हीरो यू-ट्यूबर नीशू देशवाल की दर्दनाक मौत, टोचन किंग के नाम से थे मशहूर

- Advertisment -
- Advertisment -

पानीपत। हरियाणा के ट्रैक्टर स्टंट के हीरो यू-ट्यूबर नीशू देशवाल की दर्दनाक मौत हो गई। नीशू टोचन किंग के नाम से मशहूर थे। उनके सोशल मीडिया पर ट्रैक्टर स्टंट करते हुए कई वीडियों मौजूद है और उनके सोशल मीडिया पर उसके 13 लाख फॉलोअर हैं। बताया जा रहा है कि वह यमुना की तलहटी में तामशाबाद गांव के पास ट्रैक्टर पर स्टंट कर वीडियो बना रहे थे।

खतरनाक खेल का लाइव वीडियो उसके दोस्त बना रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर बीच से टूट कर सीट के ऊपर आ गिरा। युवक के सिर और छाती पर ट्रैक्टर का हिस्सा गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वह पानीपत के कुराड़ गांव के रहने वाले थे। सनौली थाना पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

हादसे के समय स्टंट करते हुए नीशू

यमुना की तलहटी में हुआ हादसा

हादसा सोमवार शाम का बताया जा रहा है। कुराड़ गांव निवासी नीशू देशवाल (23) खेतीबाड़ी करता था और साथ ही यू- ट्यूब पर ट्रैक्टर स्टंट की वीडियो बनाता था। उसने यहां एचआर पीबी ट्रैक्टर टोचन के नाम से अकाउंट भी बना रखा था। उसके यू-ट्यूब पर 13 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब सात लाख फॉलोअर हैं। हरियाणा और पंजाब समेत कई प्रदेशों में उसके फॉलोअर हैं। वह सोमवार शाम को अपने आठ दोस्तों के साथ यमुना की तलहटी में तामशाबाद गांव के नजदीक वीडियो बना रहा था।

छाती और सिर पर गिरा ट्रैक्टर

नीशू अपना स्वराज ट्रैक्टर लेकर गया था। उसने यहां ट्रैक्टर के अगले दो टायरों को ऊपर उठाकर पिछले टायरों पर बैलेंस बनाने की कोशिश की। पिछले टायर रेत में धंस गए और आगे चल नहीं पाए। इसी दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बीच में से टूट कर उसके ऊपर सीट पर गिर गया। यह हिस्सा नीशू की छाती और सिर में आ गिरा। उसके दोस्तों ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को हटाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

स्वराज ट्रैक्टर पर स्टंट

यू-ट्यूबर नीशू देशवाल दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी 12वीं पास करने के बाद ही स्टंटमैन बनने की रुचि बन गई। उसकी यू ट्यूब पर वीडियो देखकर स्टंट करने की चाह हुई। पिता जयबीर किसान है तो घर में ट्रैक्टर भी था। नीशू से इसी स्वराज ट्रैक्टर पर स्टंट करने शुरू किए। उसने स्टंट करने के लिए यमुना की तलहटी को चुना। वो अकसर अपने दोस्तों के साथ ट्रैक्टर लेकर यहीं आता था और वीडियो शूट करता था। उसकी वीडियो पर लाखों व्यूवर आते थे। लोगों के प्यार को देखकर दो साल पहले नीशू ने एक ट्रैक्टर व डेढ़ साल पहले एक थार गाड़ी भी खरीद ली थी। अब वो दोनों ट्रैक्टर व थार गाड़ी से भी स्टंट दिखाता था।

स्टंट से हुई आर्थिक स्थिति अच्छी

नीशू के दोस्त बताते हैं नीशू अपने स्वराज ट्रैक्टर से ही सबसे अधिक प्यार करता था। वो ट्रैक्टर को स्टंट के अनुसार मोडिफाई भी कराता था। इसी ट्रैक्टर पर स्टंट करते हुए वो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो रहा था। उसकी वीडियो बहुत पसंद की जाती थी। सोशल मीडिया के फॉलोअर उसको स्टंटमैन के नाम से भी जानने लगे थे। उसको हर माह यू ट्यूब से लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये मिलते थे। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो गई थी। डेढ़ साल पहले ही नीशू की शादी हुई थी। वो पांच माह के बेटे का पिता था। सोमवार को स्टंट करते हुए नीशू की जान चली गई।

ट्रैक्टर मैकेनिक का यह है कहना 

नीशू की स्टंट करते हुए ट्रैक्टर के नीचे दबने की वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। ट्रैक्टर मैकेनिक राजबीर ने बताया कि ट्रैक्टर को इस तरह से खड़ा करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। ट्रैक्टर में अधिकतर भार अगली तरफ होता है। यहां इंजन है। ट्रैक्टर को खड़ा करने पर सारा भारत ऊपर की ओर आता है। ट्रैक्टर खड़ा होते ही बैलेंस करना बहुत मुश्किल होता है। पहिये आगे जाने पर ट्रैक्टर पीछे गिर सकता है। ये ही नीशू देशवाल के साथ हुआ है। ट्रैक्टर भार के कारण पीछे की ओर गिर गया और बीच से टूट गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular