रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने दिसंबर 2025 व जनवरी 2026 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
परीक्षा नियंत्रक प्रो राहुल ऋषि ने बताया कि एमएससी (कंप्यूटर साइंस) प्रथम सेमेस्टर, एमएससी (सीएसई – डेटा साइंस एवं मशीन लर्निंग) प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, पीजी डिप्लोमा इन डेटा एनालिटिक्स (प्रथम सेमेस्टर), बीए (सीडीओई) तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर, बीए ऑनलाइन तृतीय सेमेस्टर और बीकॉम (सीडीओई) तृतीय, पंचम व छठे सेमेस्टर फुल व री-अपीयर तथा पहले, दूसरे और चौथे सेमेस्टर के री-अपीयर की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

