Wednesday, November 11, 2026
HomeहरियाणारोहतकWeather Update: हरियाणा में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 16 नवंबर तक...

Weather Update: हरियाणा में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 16 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क और परिवर्तनशील

Weather Update: हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी हवाओं की दिशा में बदलाव तो कभी तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते मौसम के साथ-साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पर भी असर पड़ रहा है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। हालांकि, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 से 15 नवंबर के दौरान बीच-बीच में आसमान में आंशिक बादलवाही देखने को मिल सकती है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पिछले पांच दिनों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने तथा रात्रि तापमान कम होने से धुआं, धूल व प्रदूषण के कण वातावरण में नमी में मिलने से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर स्मॉग की चादर बनी हुई है जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं हरियाणा में मौसम आमतौर पर 16 नवंबर तक शुष्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। कल 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव राज्य में 13 नवंबर से 15 नवंबर के दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं से पुरवाई हवाएं चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने तथा दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कहीं कहीं अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की भी संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular