Rohtak News : रोहतक बस स्टैंड से राजस्थान के ऐतिहासिक शहर चित्तौड़गढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई। उपायुक्त सतबीर सिंह, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मेयर रामअवतार वाल्मीकि तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका ने रोहतक बस स्टैंड से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रोहतक रोडवेज के महाप्रबंधक नवीन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि रोहतक से चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस बस सेवा से हरियाणा और राजस्थान के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा
पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि रोहतक से चित्तौड़गढ़ के लिए बस सेवा शुरू होना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है। इससे न केवल राजस्थान जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना भी आसान होगा।
हरियाणा राज्य परिवहन, रोहतक डिपो के महाप्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि रोहतक से चित्तौड़गढ़ के लिए बस प्रतिदिन संचालित की जाएगी। बस रोहतक से प्रातः 8ः30 बजे प्रस्थान कर रात्रि 10ः50 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी।
वापसी में बस चित्तौड़गढ़ से प्रातः 4ः15 बजे प्रस्थान कर सायं 6 बजे रोहतक पहुंचेगी। रोहतक से चित्तौड़गढ़ तक इस बस का किराया 670 रुपये निर्धारित किया गया है।
इस नई बस सेवा से रोहतक सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जयपुर, अजमेर एवं चित्तौड़गढ़ की यात्रा के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

